ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

गोपालगंज में युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, शव के पास मिलीं शराब की बोतलें

22-Feb-2022 07:33 PM

GOPALGANJ: गोपालगंज में अपराधी बेलगाम हो गये है और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझागढ़ की है जहां रेलवे स्टेशन पास मंगलवार को एक युवती की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मांझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ के नीचे लोगों ने एक युवती का शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की लाश के पास से पुलिस ने एक बैग बरामद किया है। बैंग में कपड़े और मेकअप के सामान मिले हैं। 


वहीं घटनास्थल से पुलिस ने शराब की खाली बोतल भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या अपराधियों ने शराब के नशे में की और मौके से फरार हो गये। एसपी आनंद कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम और महिला थानाध्यक्ष आफसा परवीन मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। 


ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने इलाके के आर्केस्ट्रा संचालकों से भी पूछताछ में जुटी है। महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं उसकी जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतका के शिनाख्त में जुट कर जांच कर रही है।