ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर, RJD नेता के परिवारवालों को गोलियों से भूना, JDU विधायक पर लगा आरोप

25-May-2020 10:14 AM

GOPALGANJ  : देश में कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन के बाद भी अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है. ताजा मामला गोपालगंज का है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर आरजेडी नेता समेत चार परिवारवालों को गोलियों से भून दिया. जिसमें दो लोगों की मौको पर ही मौत हो गई है, वहीं एक ने इलाज के दौरान सोमवार की सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं घायल आरजेडी नेता जेपी यादव अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं. 

वारदात गोपालगंज जिले के हथुवा थाना इलाके के रूपन चक  गांव की है. जहां रविवार की रात दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने आरजेडी नेता समेत चार लोगों को गोलियों से भून डाला. घायल राजद नेता का नाम जेपी यादव है, और वे खुद को सामाजिक कार्यकर्ता भी बतातें हैं. मृतकों में 70 वर्षीय महेश चौधरी, 65 वर्षीय संकेसिया देऔर उनके भाई शांतनु यादव शामिल है. 

इन सब के बीच घायल जेपी यादव ने हत्या का आरोप स्थानीय जेडीयू के वािधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय पर लगाया  है. घायल जेपी यादव के मुताबिक JDU के दबंग विधायक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ़ पप्पू पाण्डेय, जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय और उनके पिता सतीश पाण्डेय पर मां-पिता और भाई की हत्या का आरोप लगया है. घायल नेता का कहना है कि जिला परिषद अध्‍यक्ष मुकेश पाण्डेय ने भी गोली चलाई थी. वहीं इस मामले की जांच पुलिस की टीम कर कर रही है. इस वारदात के बाद पुलिस महकमे की नींद उड़ गई है. जिला प्रशासन इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगा हुआ है.