ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

बिहार : गोपालगंज में सुबह-सुबह नवनिर्वाचित मुखिया की हत्या, अपराधियों ने घर के बाहर मारी गोली

18-Jan-2022 09:10 AM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ : मुखिया पर हमला और उनके हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. गोपालगंज में मुखिया को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली. गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. 


मिली जानकारी के अनुसार थावे थाना के धतिगना के मुखिया सुखल मुशहर को अपराधियों ने घर के बाहर ही गोली मारी है. घटना के बाद अपराधी फरार हो गये. आनन फानन में गंभीर अवस्था में मुखिया को अस्पताल पहुँचाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई.


घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच करने सदर एसडीपीओ संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए हैं. एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है. एसडीपीओ ने आशंका जताई कि सुखल मुसहर की हत्‍या चुनावी रंजिश का नतीजा हो सकती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्‍द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


घटना के बाद जहां लोगों में आक्रोश है। वहीं सदर एसडीपीओ मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। बताया जाता है कि नवनिर्वाचित मुखिया सुखल मुसहर धतिवाना गांव के प्रकाश सिंह के यहां रहकर घर का काम करते थे। यह पंचायत पूर्व से दलित के लिए रिजर्व हैं। 


बताया जाता है कि चुनावी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।  गांव के ग्रामीण प्रकाश सिंह के मुताबिक आज सुबह करीब 6:30 बजे ग्लैमर बाइक पर सवार दो अपराधी उनके घर पहुंचे। यहां पर सुखल मुसहर को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। जिससे वे जमीन पर गिर गए। ग्रामीणों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में लाया गया। जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



ग्रामीण प्रकाश सिंह के मुताबिक चुनावी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया होगा। एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि गांव में कुछ पूर्व से विवाद था। लेकिन वर्तमान मुखिया से उसका कोई सरोकार नहीं था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से एक सप्ताह पहले हथुआ साबेया के पास बीडीसी सदस्य को गोली मारी गई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।