NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
26-Sep-2019 08:46 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में इनदिनों अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां एक स्टूडेंट के साथ गैंगरेप हुई है. 6 दरिंदों ने मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना ने समाज को एक बार फिर से शर्मशार कर दिया है. परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दरिंदों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां स्टेशन रोड में अपराधियों ने एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर के दिन 6 दरिंदों ने मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी-सहमी सी है. परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत की.
गोपालगंज पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को पुलिस को मामले की जानकारी मिली. पीड़िता का मेडिकल कराया गया. इस घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने 2 आरोपियों संदीप कुमार और विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी थावे थाना इलाके के बांगरा गांव के रहने वाले हैं. अन्य 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है. उसके लिए एसपी ने बताया कि स्पेशल टीम का गठन किया गया है.