बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Jan-2020 03:18 PM
By Meraz Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया को गोली मार दी. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना इलाके की है. जहां जिगना गांव में अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुखिया की पहचान अरुण सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण पूर्व मुखिया अरुण सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए आनन-फानन में इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि जख्मी पूर्व मुखिया अरुण सिंह मुखिया उपेंद्र सिंह हत्याकांड में शामिल था. यह पूर्व मुखिया कुख्यात विशाल सिंह के साथ जेल जा चुका है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने बताया कि घायल पूर्व मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.