ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में रफ्तार का कहर: पूजा करने जा रही गर्भवती महिला को स्कार्पियो...

बिहार में रफ्तार का कहर: पूजा करने जा रही गर्भवती महिला को स्कार्पियो ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

27-Jun-2023 11:55 AM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां एक गर्भवती महिला को अनियंत्रित स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई. जिसे गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया. जिसके बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया. लेकिन रस्ते में ही उसकी मौत हो गई.


यह हादसा जिले के थावे थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि पूजा करने जा रही एक गर्भवती महिला को अनियंत्रित स्कार्पियो ने रौंद दिया. जिसे घायल अवस्था में गोपालगंज सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया. लेकिन बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. लेकिन गोरखपुर जाने के दौरान महिला की रास्ते में ही मौत हो गई. वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


मृतका की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी दिलीप कुमार की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है. महिला की मौत के बाद घर में मातम का छाया हुआ है.  इस घटना को लेकर पति दिलीप कुमार ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी का इलाज कराने गोपालगंज डॉक्टर के पास जा रहा था. इसी दौरान रानी देवी रास्ते में इटवा पुल के पास सड़क पार कर मंदिर में पूजा करने जा रही थी तभी स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वह घायल हो गई. इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. शादी के 6 साल बाद भी बच्चा नहीं हो रहा था काफी इलाज के बाद घर में बच्चा आने वाला था. लेकिन खुशी का महौल मातम में बदल गया.