Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन
26-Dec-2020 07:13 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. गोपालगंज पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे चार अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी राइफल, दो देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, 4 बाइक और 3 मोबाइल फोन जब्त किया है. यह करवाई एसपी के निर्देश पर हथुआ एसडीपीओ ने भोरे के सिसवा गांव में की है.
गोपालगंज एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि भोरे के सिसवा गांव में एक बथान में कुछ अपराधी किसी बड़ी अपराध की योजना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इसकी सूचना मिली थी. जिसको लेकर हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में भोरे पुलिस के जवानों का एक टीम का गठन किया गया और सिसवा गांव में छापामारी की गई. छापामारी के दौरान पुलिस ने एक देशी राइफल 02 देशी कट्टा व 06 जिंदा कारतूस, 4 बाइक और तीन मोबाइल भी जब्त किया है.
इन अपराधियों की अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाली जा रही है. एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों मे पप्पू यादव, संदीप राम, राजेश्वर उपाध्याय और गोपाल खरवार शामिल हैं. जबकि दो अपराधी मंटू श्रीवास्तव और सिंटू मिश्रा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
बता दें कि गोपालगंज में हाल के दिनों में अपराध की घटना में लगातार इजाफा हुआ है और भोरे में हाल में ही एक मीट करवारी की हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था. इस मामले में भी पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले तीनो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था. इससे गोपालगंज पुलिस अपराध पर लगाम लगाने की लगातार कोशिश कर रही है.