ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

बिहार : पुलिस की गाड़ी का जबरदस्त एक्सीडेंट, दारोगा समेत तीन लोग जख्मी

21-Aug-2021 09:36 AM

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले में पुलिस की गाड़ी का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में एक SI समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बथना कुट्टी बाजार के पास हुई. बताया जा रहा है कि दिल्ली से कुचायकोट थाना लौट रही कुचायकोट पुलिस की बोलेरो गाड़ी एक कंटेनर ट्रक से भिड़ गई. इस घटना में एक अवर निरीक्षक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


वहीं कुचायकोट पुलिस की एक टीम अवर निरीक्षक मोहन सिंह के नेतृत्व में एक लड़की की अपहरण मामले में आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए दिल्ली गई हुई थी. दिल्ली में अपहरण का आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ जिसके बाद कुचायकोट पुलिस वापस खाली हाथ थाना लौट रही थी. तभी एनएच 27 पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बथना कुट्टी बाजार के पास पुलिस की गाड़ी एक कंटेनर ट्रक से भिड़ गई.