Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
14-Oct-2021 08:56 PM
By MIRAJ AHMAD
GOPALGANJ: गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विशंभरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करा और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित के परिजनों ने तीन युवकों को नामजद बनाया है। फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही दुष्कर्म के बाद हत्या करने का भी एक मामला सामने आया है। नवरात्र में मेला घुमने बच्ची निकली थी। इस दौरान वह लापता हो गयी थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
पहला मामला विशंभरपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते रविवार की सुबह करीब 4 बजे एक नाबालिग किशोरी घर के बाहर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान दो लोगों ने मुंह बांध कर अपने साथ ले गये और एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में पहुंचे एक युवक ने उक्त किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
लोक लाज के डर से पीड़िता ने यह बात छिपाकर रखी थी। लेकिन जब उसने अपने परिजनों को यह बात बतायी तब परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गये। परिजनों ने विशंभरपुर थाने में 3 लोगों को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसके बाद पीड़िता का बयान लेने के बाद पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए गोपालगंज भेजा। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।
वही दूसरी घटना गोपालगंज के मांझा स्थित भैसही मलाही टोला की है जहां एक चार साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या की गयी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि बच्ची दुर्गा पूजा घुमने के लिए गयी थी इसी दौरान वह लापता हो गयी थी और आज उसका शव बरामद किया गया।