Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप
15-Aug-2020 09:28 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में कोरोना काल में आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहां एक महिला की हत्या कर दी गई है. वहीं, दूसरी ओर, नदी में डूबने से भी एक किसान की जान चली गई है. पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन में जुटी हुई है.
पहली घटना जिले के फुलवरिया थाना इलाके की है. जहां छतु बथुवा गांव में एक महिला की हत्या हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा है. मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर यह आरोप लगाया है. मौत की घटना की जानकारी मिलते पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
पुलिस ने बताया कि मृतिका के ससुर को हिरासत में लिया गया है. गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आ रही है. पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेजा है.
दूसरी घटना जिले के मोहम्मदपुर थाना इलाके की है. जहां अमरपुरा गांव में नदी में डूबने से एक किसान की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक मवेशियों के लिए चारा काटने के दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस ने किसान के शव को भी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है.