ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त

Home / news / गर्लफ्रेंड के रूम में पकड़ा गया आशिक, लड़की के घरवालों ने नंगा कर...

गर्लफ्रेंड के रूम में पकड़ा गया आशिक, लड़की के घरवालों ने नंगा कर रातभर पीटा, वीडियो वायरल

29-Aug-2020 06:10 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक आशिक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जायेंगे. वायरल वीडियो में कुछ व्यक्ति एक लड़के को नंगा कर बेरहमी से पिटाई करते हुए दिख रहे हैं. गोपालगंज पुलिस इस वायरल वीडियो की पड़ताल में जुटी हुई है.


मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना इलाके का है. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो इसी थाने के मुर्गिया गांव का है. जहां देर रात प्रेमिका से मिलने गए युवक को नंगा कर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई. वहां मौजूद लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.


वायरल वीडियो में पिटाई के दौरान युवक के पैर में रस्सी बांधकर कई मीटर तक घसीटते हुए देखा जा रहा है. युवक की पिटाई करते और उसके हाथ पैर बांधकर घसीटते हुए विडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम आमिर खान है. जो मुर्गिया गांव का ही रहने वाला है. बताया जाता है की आमिर खान अपने गांव के ही किसी विवाहिता प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर गया हुआ था. इसी दौरान विवाहिता महिला के घर वालो की इसकी भनक मिल गई और उन्होंने इसे कमरे में पकड़ लिया.


प्रेमिका के घरवालों ने पहले युवक को बंधक बनाकर रातभर उसकी पिटाई की. पिटाई करने के बाद उनका मन नहीं माना तो युवक को नंगा कर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए. उसके बाद युवक को लाठी डंडो से पीटा गया. जिसके बाद युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. युवक के शरीर पर चोट के निशान साफ़ देखे जा सकते है.


वायरल वीडियो को लेकर कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. वहीं इस मामले में जब गोपालगंज एसपी मनोज कुमार तिवारी से बात की गई तो उन्होंने भी कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया. बहरहाल यह वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.