Bihar Police: बिहार में कहां मिले एके-56, एके-47 और इंसास रायफल..? 3 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर सहरसा में 2 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, घर के पास खेल रही मासूम को बनाया हवस का शिकार Bihar Police News: बिहार पुलिस के दारोगा और महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेमी जोड़े से कथित वसूली का वीडियो हुआ था वायरल Bihar Police News: बिहार पुलिस के दारोगा और महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेमी जोड़े से कथित वसूली का वीडियो हुआ था वायरल Bihar Power Grid Upgrade: बिहार में अब नहीं कटेगी बिजली! नई तकनीक से हो रहा मेंटेनेंस, काम के दौरान भी जारी रहेगी सप्लाई वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
10-Dec-2019 08:36 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गोपालगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने लोगों का हैरान कर दिया. एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ गंदा काम करने और उसका श्लील वीडियो बनाने की घटना सामने आई है. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ने पीड़िता का मर्डर भी कर दिया. मृतक लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
वारदात गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना इलाके की है. जहां सोनीकपुर गांव से यह सनसनीखेज वारदात सामने आया है. बदमाशों के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक 28 दिसंबर, 2015 को एक लड़की का अपहरण गांव के ही रहने वाले एक युवक देवेंद्र सिंह ने कर लिया था. उसके बाद महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसने अश्लील वीडियो शूट कर लिया. इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने गोपालपुर थाने में देवेंद्र सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था. चार महीने बाद देवेंद्र सिंह खुद कोर्ट में हाजिर होकर पीड़िता से शादी रचाने की बात करने लगा. आपसी रजामंदी से बाद में दोनों ने शादी रचा ली.
शादी के बाद देवेंद्र अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया. लड़की के परिजन अपनी बेटी से बात किया करते थे. अचानक बेटी से बात होनी बंद हो गई. काफी छानबीन करने के बाद पता चली की देवेंद्र ने पीड़िता का मर्डर कर उसकी लाश को गायब कर दिया है. जब पीड़िता के पिता दिल्ली पहुंचे तो पाया कि उनकी बेटी सच में बहुत दिनों से गायब है.
पीड़िता के पिता ने बताया शादी होने के बाद बदमाश दामाद दहेज़ के लिए दबाव बना रहा था. दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सामान के लिए उनकी बेटी को मारता था. बेटी हमेशा फोन पर इसकी शिकायत करती थी. शादी से पहले तो देवेंद्र ने उसके साथ गलत काम कर अश्लील वीडियो बनाया और बाद में सजा से बचने के लिए उसने शादी रचा ली. वह अपनी आदत से बाज नहीं आया और अंततः उसके उनकी बेटी का मर्डर कर दिया. पीड़ित पिता ने दामाद देवेंद्र सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.