UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, 301वां स्थान हासिल कर बनीं IAS अधिकारी UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, 301वां स्थान हासिल कर बनीं IAS अधिकारी UPSC Result: पिता इंस्पेक्टर और बेटी बनी IPS अधिकारी, बिहार की रुचि सिंह ने UPSC परीक्षा में हासिल किया 171वीं रैंक बिहार के लाल ने किया कमाल: UPSC परीक्षा में मिली सफलता, बनेंगे IAS ऑफिसर UPSC परीक्षा में बिहार के लाल राघव झुनझुनवाला ने किया कमाल, पूरे देश में हासिल किया चौथा स्थान Bihar police : इनकम का हिसाब दो वरना ...! गृह विभाग ने अपने 9 अफसरों को भेजा नोटिस; हर हाल में इस डेट तक देना होगा ब्यौरा प्रभात रंजन हॉस्पिटल के पास चोरी, डॉक्टर के घर से करोड़ों रुपए उड़ा ले गए चोर; इलाके में मचा हडकंप Bihar Land Scam: बिहार में गैरमजरूआ जमीन को रैयती बनाकर नामांतरण का खेल, पूर्व CO समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar Land Scam: बिहार में गैरमजरूआ जमीन को रैयती बनाकर नामांतरण का खेल, पूर्व CO समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित, जानिए कौन हैं अनुज अग्निहोत्री; देश भर में हासिल किया पहला स्थान
02-Aug-2020 03:56 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है. जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है. जिसमें एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना गोपालगंज जिले के उचका गांव थाना इलाके की है. जहां पिपराही गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. इस मारपीट की घटना में चाक़ू और फरसा से हमला करने के कारण 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. सभी घायल एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जख्मियों में मां और भाई के अलावा बहन भी शामिल है.
सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि चाक़ू से हमला होने के कारण जख्म काफी गंभीर हो गया है. बताया जा रहा है कि रास्ते पर कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल जख्मियों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है. मामला दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.