अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
04-Nov-2021 04:58 PM
By MIRAJ AHMAD
GOPALGANJ: जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत की बात सामने आई है। जबकि गोपालगंज डीएम ने 9 लोगों की मौत और 7 लोगों के बीमार होने की पुष्टि की है। जिलाधिकारी ने बताया कि मोहमदपुर के तीन गांवों में शराब का सेवन लोगों ने किया था। मोहमदपुर, कुशहर और तुरहा टोला के लोगों ने शराबी पी थी।
जिसमें 10 लोगों की मौत की बात सामने आई थी। जबकि 7 लोग अब भी बीमार हैं। खुद गोपालगंज डीएम ने इस बात की पुष्टि की है। घटना के बाद प्रशासन की टीम माइकिंग के जरीय लोगों से अपील कर रही है कि यदि वे शराब पीकर घरों में हैं तो पहले मेडिकल टीम से अपनी जांच करवा ले। यदि समय पर इलाज होगी तब लोगों की जान बच सकती है। इस दौरान लोगों से यह भी अपील की गयी कि यदि कही भी शराब मिलने की बात सामने आए तो इसकी सूचना सबसे पहले प्रशासन को दें। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गोपालगंज और बेतिया में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 17 हो गई। महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव में सात लोग बीमार हैं। हालांकि प्रशासन ने अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने जहरीली शराब से मौत होने की बात कही है। उधर बेतिया में आठ लोगों की शराब से जान चली गई। इससे दोनों जिलों में अब तक 17 की मौत हो चुकी है।