RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
09-Aug-2023 02:33 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद नशा करने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कोई चोरी छिपे ज्यादा पैसे खर्च कर शराब पी रहा है तो कोई गांजा, स्मैक, हेरोइन जैसा नशा कर रहा है। गांजा का डिमांड प्रदेश में काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि लाखों-करोड़ों का गांजा रोज पकड़ा जा रहा है। नेपाल और ओडिशा से गांजे की खेप बिहार में लायी जा रही है। ताजा मामला गोपालगंज का है जहां गांजे की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है।
गोपालगंज के रास्ते ओडिशा से सीवान जा रहे एक ऑटो को पकड़ा गया है। ऑटो की छत पर तहखाना बनाकर गांजा की बड़ी खेप छिपाकर रखी गयी थी। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने 102 किलो गांजा के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाहन जांच के दौरान यादोपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जमीर मियां पिता सदीक मिय, सचिता नंद महतो पिता विकास महतो, शैलेश प्रसाद पिता जवाहिर प्रसाद जिला सीवान, उदय कुमार पिता दूधनाथ प्रसाद जिला सीवान,अंतरीप कुजूर पति माइकल कुजूर जिला जसपुर छत्तीसगढ़, मंजू देवी पति सचीता नंद महतो जिला गोपालगंज, मनका देवी पति महावीर हरिहारा थाना जादोपुर जिला गोपालगंज के रहने वाले हैं। गोपालगंज पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। गांजे की तस्करी से जुड़े मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को सीतामढ़ी पुलिस ने भी गांजा की बड़ी खेप बरामद किया था। 363 किलो गांजा के साथ 4 तस्करों को भी पकड़ा था। बरामद गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपये बतायी गयी थी। कंटेनर में बनाये तहखाने में छिपाकर और एक स्कॉर्पियों में गांजा छिपाकर नेपाल से गोपालगंज ले जाया जा रहा था। डीआईयू और पुलिस ने मिलकर गांजा तस्करों को भारी खेप के साथ दबोचा था। आए दिन गांजा की बड़ी खेप बरामद हो रही है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि शायद कुछ लोग शराब के विकल्प के तौर पर गांजा पीने लगे है। यही कारण है कि इसकी डिमांड बिहार में अधिक है और करोड़ों की खेप बिहार में हर दिन आ रही है। कुछ पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते है तो कुछ पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं। आए दिन बरामद हो रहे गांजा की खेप को देखकर खुद पुलिस भी हैरान है।