Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
27-May-2020 07:21 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में एक तरफ कोरोना महामारी तो दूसरी ओर क्राइम का ग्राफ, दोनों लगातार बढ़ रहे हैं. गोपालगंज जिले में इन दिनों लगातार मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस जिले में एक बार फिर से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. पिछले 4 दिनों के अंदर 5 लोगों की हत्या से जिले में सनसनी फ़ैल गई है. गैंगवार और आपसी विवाद में इन वारदातों को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने इन मामलों में कई लोगों को अरेस्ट किया है. फ़िलहाल इन मामलों में छानबीन चल रही है.
ताजा मामला गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना इलाके की है. जहां रामपुर टेंगराही गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर एक किसान की हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि महज दस धुर जमीन के लिए मारपीट हुई थी. जिसमें बदमाशों ने एक शक्श की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना में पत्नी समेत 3 अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं.
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. बता दें कि इससे पहले 24 मई को जिले के हथुवा थाना इलाके में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया था. इसी वारदात से जुडी हुई एक और बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था. बीते दिन 26 मई को हथुआ थाना इलाके के रेपुरा गांव में बदमाशों ने एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया था.