ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

गोपालगंज में फिर गोलीबारी, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

06-Jun-2020 10:17 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ : कोरोना संकट की महामारी के बीच बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. क्रिमिनलों ने एक युवक को गोली मार दी है. पुलिस इस बड़ी वारदात की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना इलाके की है. जहां बिगही बैरिसाल गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक की कमर में गोली लगी है. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर उसकी ट्रीटमेंट कर रहे हैं.


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी युवक राहुल मांझी की उम्र 20 साल बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मोबाइल छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.