Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप
18-Oct-2022 05:03 PM
DESK: गोपालगंज में एक प्रोफेसर ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पटना सिटी में एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला का पता अब तक नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी है। फिलहाल दोनों मामलों की जांच में पुलिस जुटी है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच की जा रही है।
गोपालगंज में शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) थावे के प्रोफेसर ने जहा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना नगर थाना के अधिवक्ता नगर की है। मृतक की पहचान मदन मोहन राय के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले थे। जबकि पटना सिटी में गंगा नदी में छलांग लगाने महिला की भी पहचान कर ली गयी है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।
पटना सिटी के महाराज घाट पर लोहा के पुल की रहने वाली महिला नीलम देवी अखिलेश पंडित की पत्नी थी। अचानक गंगा नदीं के पास पहुंची। पहले उसने चप्पल खोला फिर गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला की खोजबीन जारी है। एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में लगे हैं लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं किया जा सका है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
गोपालगंज की घटना की यदि बात करें तो थावे डायट के प्रोफेसर मदन मोहन राय नगर थाना के अधिवक्ता नगर में किराए के मकान में रहते थे। पिछले कुछ दिनों से रुपये की लेन देन के कारण काफी तनाव में रहते थे। कल शाम को अधिवक्ता नगर में अपने सहयोगी के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए।
आज मंगलवार की सुबह बहुत देर तक उनका दरवाजा नही खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा तो प्रोफेसर का शव फंखे से लटका हुआ था। उनके हाथ मे एक सुसाइड नोट था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतक के परिजनों के दे दिया है।
पुलिस मृतक के परिजन के पहुंचने का इंतजार कर रही है। उसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया किया जाएगा। नगर थानाध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि थावे डायट के प्रोफेसर की फांसी लगाकर आत्म हत्या की सूचना मिली है। मृतक के परिजन को सूचना दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।