ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

गोपालगंज में एक करोड़ की शराब बरामद, एक धंधेबाज को पुलिस ने किया अरेस्ट

गोपालगंज में एक करोड़ की शराब बरामद, एक धंधेबाज को पुलिस ने किया अरेस्ट

25-Nov-2019 04:40 PM

By Meraz Ahmad

GOPALGANJ : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है, लेकिन लगभग सभी जिलों में शराब का धंधा धड़ल्ले से किया जा रहा है. पुलिस लगातार शराब के धंधे पर नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रूपए की शराब जब्त की. 


घटना जिले के बल्थरी थाना इलाके की है. जहां बल्थरी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने क करोड़ रूपए की शराब बरामद की. उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि दो ट्रक और एक कार में लगभग एक करोड़ रुपये की शराब मंगाई गई थी. उत्पाद विभाग की टीम ने  बल्थरी चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान लगाया था. इस दौरान जैसे ही पुलिस को शक हुआ. उन्होनें गाड़ी की चेकिंग शुरू की. इस दौरान पुलिस ने एक करोड़ की शराब जब्त की.


उत्पाद विभाग के अधिकारी ने आगे बताया कि चेकिंग के दौरान ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहे. हालांकि पुलिस ने एक धंधेबाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया. दोनों ट्रक और कार को जब्त कर लिया गया है. टीम गिरफ्त आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह के बारे में पता लगा रही है.