ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार: ड्राइवर को आई झपकी, बेकाबू होकर पिकअप वैन पलटी, 2 बच्चे और...

बिहार: ड्राइवर को आई झपकी, बेकाबू होकर पिकअप वैन पलटी, 2 बच्चे और 4 डांसर समेत 6 लोग घायल

13-Jun-2023 11:34 AM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से खबर आ रही है जहां पिकअप वैन बेकाबू होकर पलट गई. जिस वजह से पिकअप पर सवार सवार 4 डांसर समेत दो मासूम बुरी तरह जख्मी हो गए. जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक डांसर को बेहतर इलाज के लिए  गोरखपुर रेफर कर दिया. 


यह हादसा जिले के  कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी ढाला के पास का है. कोलकाता निवासी नर्तकियां कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास रहकर आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. वही पिकअप पर सवार होकर उत्तर प्रदेश से शादी समारोह में प्रोग्राम कर सासामुसा लौट रही थी. इसी दौरान पिकअप ड्राइवर ने जैसे ही झपकी ली वैसे ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. जिससे सभी लोग हादसे का शिकार हो गए. 


घायलों में कोलकाता की रहने वाली काजल अधिकारी, अनुष्का मिश्रा, मधु कुमारी, अंजली कुमारी, सपना कुमारी और अन्य एक मासूम शामिल है.