मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-Jun-2023 10:13 PM
By MUKESH
GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान एक किसान की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना सरकारी तालाब के विवाद को लेकर हुई थी। दिल को दहलाने वाला मारपीट का वीडियो सामने आया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मृतक की पहचान घनश्याम मिश्रा के रूप में हुई है। मृतक को बचाने आए भाई भी घायल हो गया है। वही इस मामले में दो आरोपी बीरबल यादव और संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परिजनों का आरोप है कि 14 जून को जान से मारने की धमकी मिली थी जिसकी शिकायत किये जाने के बावजूद पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की थी और आज यह घटना सामने आई है।
आज दोपहर विजयीपुर थाना क्षेत्र के लाला मठिया एवं ग्राम कुर्थिया के बीच चवर में स्थित सरकारी तालाब को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडा से मारपीट हुई। जिसमें कुर्थिया थाना क्षेत्र के विजयीपुर निवासी लालजी मिश्रा के 52 वर्षीय बेटे घनश्याम मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना में दोनो पक्ष के लोग जख्मी हुये है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के अंदर दो आरोपी भीखारी यादव के 55 वर्षीय पुत्र बीरबल यादव और उनके 28 वर्षीय बेटे संजय यादव जो लाला मठिया थाना विजयीपुर के रहने वाले है दोनों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।