बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
12-Feb-2021 11:58 AM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.
घटना गोपालगंज के नगर थाना इलाके के पुरानी चौक की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े 25 साल के युवक को गोली मार दी. गोली युवक के गले में फंस गई है और हालत नाजुक बनी हुई है.
गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है. घायल युवक की पहचान नगर थाना के श्याम सिनेमा रोड के रहने वाले सत्येन्द्र कुमार के रुप में की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सत्येन्द्र कुमार श्याम सिनेमा रोड स्थित अपने घर के बाहर खड़ा था. वह अपने पड़ोसियों से बात कर रहा था. इसी दौरान बाइक अपराधियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए. गंभीर रुप ये घायल सत्येंद्र कुमार को स्थानीय लोगो की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है.
मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस के अनुसार मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ लगता है. जांच की जा रही है.