बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Jan-2020 06:25 PM
By Meraz Ahmad
GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां असामाजिक तत्वों ने पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला बोला है. बदमाशों ने एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी है. पुलिस के ऊपर हुए पथराव में कई पुलिस जवान गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं.
वारदात गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके की है. जहां बंतरिया गांव में असामाजिक तत्वों ने पुलिस को अपना निशाना बनाया है. पुलिस के ऊपर पथराव किया गया है. जिसमें दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद में मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची थी. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर ही जानलेवा हमला बोल दिया.
बदमाशों ने पुलिस के ऊपर पत्थर से हमला बोला. इस पथराव में दारोगा समेत कई सिपाहियों को गंभीर चोटों आईं. बताया जा रहा है कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक भैंस चराने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इसी मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीम बंतरिया गांव में पहुंची थी.