Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप
20-Nov-2022 12:23 PM
GOPALGANJ : बिहार में हिंसक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोपालगंज में चाकूबाजी की एक वारदात के दौरान 3 महिलाएं घायल हो गई हैं एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है । घटना गोपालगंज नगर थाना इलाके के हजियापुर मोहल्ले की है। यहां पहले से चले आ रहे एक आपसी विवाद में झड़प हुई और चाकूबाजी के दौरान महिलाएं घायल हो गई।
घायल महिलाओं को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो महिलाएं मामूली तौर पर घायल हैं जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन महिलाओं को चाकू लगी है। उनमें कमरुल निशा जरीना खातून और शबाना खातून शामिल है । कमरुल निशा की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि, हजियापुर गांव के रहने वाले कासिम कुरैशी और आजाद के परिवारों के बीच कई सालों से आपसी विवाद चल रहा है। इसी मामले में रविवार को मोबाइल की खरीद बिक्री से जुड़ा एक नया विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों तरफ से पहले गाली गलौज हुई और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से महिलाओं पर हमला बोला गया जिसमें 3 महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई।