बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Feb-2020 08:11 PM
By Meraz Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाओं का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. आये ही हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस वकत एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात गोपालगंज जिले के श्रीपुर आउट पोस्ट इलाके की है. जहां लक्षण टोला गांव के पास अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति कहीं से आ रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.
वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष के मुताबिक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.