ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

गोपालगंज में अपराधियों का तांडव जारी, गिट्टी-बालू कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली, गोरखपुर रेफर

30-Jul-2024 03:56 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार अपराधियों ने गोपालगंज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। गोपालगंज में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद कारोबारी बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए हथुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


सदर अस्पताल में मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के इस्लामिया स्कूल के पास की है। जहां गिट्टी-बालू की दुकान के मालिक दिलीप शर्मा को अपराधियों ने निशाना बनाया है। घटना मंगलवार की दोपहर सवा एक बजे मीरगंज थाना क्षेत्र के इस्लामिया स्कूल के पास की है। 


जहां उचकागांव के नारायणपुर थाना क्षेत्र में बसंत शर्मा के पुत्र दिलीप शर्मा के गिट्टी बालू की दुकान पर बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और गोली चला दी। दुकान पर बैठे दिलीप शर्मा इस दौरान गोली लगने से घायल हो गये। घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हथुआ में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया जहां फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। घटना का त्वरित उद्भेदन करने और गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।