पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
05-Jan-2021 05:07 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आये दिन अपराधी बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहना अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मारा दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात गोपालगंज जिले के मीरगंज इलाके का है, जहां कुशवाहा मोड़ के पास अपराधियों ने पत्रकार शक्ति सिंह को गोली मार दी है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि अपराधियों ने 3 गोली मारी है. गोली लगने के कारण पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं.
इस घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल से एक जिंदा बम बरामद किया गया है. इसके अलावा 3 खोखा भी बरामद किये गए हैं.
पुलिसवालों ने आगे बताया कि जिस पत्रकार को गोली मारी गई है, उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जख्मी पत्रकार शक्ति सिंह पहले शराब की तस्करी में आरोपित रहा है. फिलहाल एक वेब पोर्टल में काम करता था.