PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच
19-Dec-2020 05:07 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने मुखिया के भतीजे को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात गोपालगंज जिले के कटेया थाना इलाके की है, जहां बैरिया गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने मुखिया के भतीजे को गोली मार दी है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि अपराधियों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने से गुस्साए अपराधियों ने मुखिया के 24 साल के भतीजे को गोली मार दी.
गोली लगने के कारण मुखिया का भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. जानकारी मिली है कि प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस इलाके में छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.