ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

गोपालगंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, पटाखा बनाने के दौरान 3 बच्चे झुलसे

17-Nov-2023 05:48 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 3 बच्चे घायल हो गये हैं। घटना श्रीपुर क्षेत्र के रकबा खास गांव की है। बताया जाता है कि इस अवैध पटाखा फैक्ट्री में बच्चों से पटाखा बनाया जा रहा था। ब्लास्ट ऐसा हुआ कि धमाके से मकान जमींदोज हो गया और वहां काम कर रहे 3 बच्चे बुरी तरह झुलस गये। 


आनन-फान में सभी बच्चों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चों को गोरखपुर रेफर कर दिया। तीनों बच्चों को गोरखपुर ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मूंगफली मियां नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


 बताया जाता है कि एक मकान में छोटे-छोटे बच्चों से बम बनवाया जा रहा था तभी अचानक ब्लास्ट की घटना में सभी बच्चे बुरी तरह झुलस गये। धमाका ऐसा था कि आस-पास के गांव तक इसे सुना गया जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहले लोग समझ रहे थे कि कोई पटाखा फोड़ा होगा लेकिन जोरदार आवाज को सुनने के बाद लोगों को लगा कि कही ना कही कोई बड़ी घटना हुई है। जिसके बाद लोगों ने जब पता किया तब इस घटना की जानकारी मिली। 


लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। धमाका इतनी भीषण थी कि घर की छत हवा में उड़ गई और एक तरफ का दीवार ढह गया। जिसके चपेट में तीन बच्चे आ गये जिसके बाद चीख पुकार मच गयी। हादसे में घायल बच्चों की पहचान 14 वर्षीय पवन कुमार, 16 वर्षीय नीतीश कुमार और 13 वर्षीय पीयूष कुमार के रूप में हुई है। तीनों बच्चे गिदहां के खाप गांव के रहने वाले हैं। तीनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मूंगफली मिया गिदहां के खाप गांव में समतली मियां के मकान में किरायेदार है। फिलहाल पुलिस मूंगफली मियां से पूछताछ कर रही है।