ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / गोपालगंज में आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM और DSP के वाहन पर किया पथराव,...

गोपालगंज में आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM और DSP के वाहन पर किया पथराव, पत्थरबाजी में प्रशासन की गाड़ियों के शीशे टूटे

03-Nov-2021 01:15 PM

GOPALGANJ: बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। आज कुल 37 जिलों के 57 प्रखंडों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं। वही गोपालगंज में मतदान के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की गाड़ी पर पथराव कर दिया।  ग्रामीणों के पथराव से प्रशासन के दो वाहनों के शीशे टूट गये। 


पंचायत चुनाव के दौरान गोपालगंजके उचकागांव प्रखंड के बंकीखाल पंचायत में ग्रामीणों ने एसडीएम और डीएसपी के वाहन पर पथराव किया। पथराव में दोनों वाहनों के शीशे टूट गये। इस मामले में पुलिस ने दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर डीएम और एसपी मौजूद हैं।लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह ग्रामीणों पर लाठियां बरसायी वही SP आनंद कुमार का कहना है कि इस मामले में दो महिला समेत 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है।


ग्रामीणों का आरोप है कि इंटवा गांव में अपने घर के दरवाजे पर दो लड़की खड़ी थी। इसी दौरान पुलिस ने दोनों लड़कियों की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तब पुलिस ने उनकी भी पिटाई दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 


जिससे गुस्साएं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पुलिस की गाड़ी पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान SDM और DSP के वाहन पर पथराव किया गया। दोनों के वाहन के शीशे टूट गए। फिलहाल गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है।