हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Aug-2022 02:03 PM
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 5 साल की बच्ची दरिंदगी की शिकार हुई है। जब वह घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके साथ रेप किया गया। घटना के बाद बच्ची की हालत इतनी खराब हो गई कि उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हैरानी की बात तो ये है कि दुष्कर्म करने वाला लड़की का पड़ोसी ही है, जो फिलहाल नाबालिग है।
वारदात कुचायकोट थाना क्षेत्र की है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ लड़की को गंभीर हालत में कुचायकोट सीएचसी से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग निकला। आरोपी का उम्र लगभग 15 साल है। बताया जा रहा है कि रेप पीड़िता बच्ची सोमवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसका पड़ोसी उसे बहला-फुसला कर गांव के बाहर ले गया। इसी दौरान उसने मौका पाकर लड़की का रेप किया।
परिजनों ने जब पीड़िता को रोते देखा तो वे चौंक गए। उन्होंने उससे रोने का कारण पूछा। जब घटना के बारे में पता चला तो वे बच्ची को लेकर कुचायकोट सीएचसी पहुंच गए और उसका इलाज कराया। फिलहाल उसकी बेहतर इलाज की जा रही है।