ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

गोपालगंज में 5 की संदिग्ध मौत, मुखिया ने जबरन लिया परिजनों के अंगूठे का निशान, नहीं हुई शराब से मौत का किया जिक्र

12-Mar-2022 08:34 PM

PATNA : बिहार में होली के पहले एक बार फिर से जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जतायी जा रही है। यहां संदिग्ध स्थिति में 5 लोगों की मौत हो गई है। गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में संदिग्ध हालात में 5 लोगों की मौत हुई है। वही कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही मुखिया ने मृतक के परिजनों से जिस कागज पर अंगूठे का निशान लिया है उसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि शराब से मौत नहीं हुई है। 


हालांकि पुलिस ने मौत की वजह स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही गोपालगंज DM ने इस पर जांच करवाने की बात कही है। यह घटना गोपालगंज के अलग अलग गांव की बताई जा रही है. वहीं और भी कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है


आशंका जताई जा रही है कि ये मौते जहरीली शराब पीने से जान गई है. लेकिन दूसरी तरफ पुलिस इस मामले पर वजह स्पष्ट नहीं की है. मृतकों की पहचान गोपालगंज के सोनवलिया कोड़र गांव निवासी जेके यादव और बसहां गांव निवासी देवेंद्र शर्मा तथा रमेश महतो के रूप में हुई है. जबकि सोनवलिया कोड़र गांव निवासी और हमीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह के वार्ड सदस्य रिंकू यादव सहित इलाके के कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है


बता दें कि सिवान में संदेहास्पद स्थिति में 4 लोगों की मौत हुई थी. बताया जा रहा है सामूहिक मौत की वजह जहरीली शराब का सेवन है, ऐसी आशंका जताई जा रही है. यहां भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं की गई थी. यह सिवान जिले के घटना दरौंदा प्रखंड के ढेबर गांव की हैं. जानकरी के अनुसार एक ही गांव के तीन लोगों की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई थी. 


बता दें इस घटना के बाद गांव के एक खेत से देशी शराब की एक थैली भी मिली थी. बताया जा रहा है कि शराब पीने की वजह से ही तीनों की तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत भी हो गई.दूसरी तरफ बीते दिन बेतिया में दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी. घटना बेतिया अनुमंडल के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन खाप टोला की है. बताया जा रहा है की दोनो की मौत शराब पीने से हुई है.