ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन बिहार में अमानवीय घटना: नाबालिग प्रेमी युगल से रात के अंधेरे में हैवानियत, वीडियो वायरल होते ही लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम बिहार में अमानवीय घटना: नाबालिग प्रेमी युगल से रात के अंधेरे में हैवानियत, वीडियो वायरल होते ही लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम Bihar CO News: यह CO अपना दफ्तर चलाते थे..जमकर वसूली होती थी, पटना DM ने कराया था सस्पेंड, तीन सालों बाद मिली यह 'सजा' Bihar education news : एग्जाम सेंटर पर 2 घंटे लेट पहुंचा CTET एग्जाम का क्वेश्चन पेपर, परीक्षार्थियों ने जमकर किया हंगामा; परीक्षा का भी किया बहिष्कार

गोपालगंज मंडल कारा के कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया 7 इंच का पाइप, आंत में फंसने से हालत गंभीर

 गोपालगंज मंडल कारा के कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया 7 इंच का पाइप, आंत में फंसने से हालत गंभीर

20-Aug-2024 03:00 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज जेल में बंद एक कैदी ने ऐसी हरकत की जिससे उसकी जान पर बन आई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही है। दरअसल गोपालगंज जेल में बंद कैदी ने अपने मल द्वार (प्राइवेट पार्ट) में 7 इंच का प्लास्टिक के पाइप को डाल लिया जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। 


आनन-फानन में उसे गोपालगंज जेल से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने जब कैदी से परेशानी के बारे में पूछा तो उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गये। कैदी ने बताया कि उसने अपने मल द्वार में करीब 7 इंच लंबा प्लास्टिक का पाइप घुसा लिया है क्योंकि ऐसा करने का उसे मन कर रहा था। अंदर पाइप घुसते ही उसके पेट के अंगरूनी भाग में फंस गया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।


गोपालगंज सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जब एक्सरे कराया तो पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में कोई प्लास्टिक का पाइप घुसा हुआ है। जो अंदर जाकर फंस गया है। एक्स-रे देखने के बाद पता चलता है कि वह कोई पतली चीज है। जिसे ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला आएगा। बता दें कि हत्या की कोशिश किये जाने के मामले में वो गोपालगंज मंडल कारा में बंद था। सोमवार की देर शाम उसने अपने प्राइवेट पार्ट में पाइप जैसी कोई पतली चीज डाल ली थी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 


जब इस बात की खबर जेल अधिकारियों को मिली तो हाथ पांव फूल गए। जब कैदी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो देर रात उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जब उसके पेट का एक्सरे किया गया तो उसमें कोई नुकीली और पतली चीज पेट में चमकती हुई मिली। चिकित्सकों के मुताबिक यह करीब 7 इंच लंबा है। जिसे ऑपरेशन करने के बाद ही बाहर निकालना संभव हो पाएगा। चिकित्सकों ने बताया कि जब इस कैदी से इसके बारे में पूछताछ की गई तो कैदी ने कहा कि उसे ऐसा करने का मन किया था। जिसकी वजह से उसने अपने प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दिया था। लेकिन बाद में यह नुकीली और लंबी पाइप आंत में जाकर फस गई। 


कैदी के हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान पाइप निकालने में सफलता यदि नहीं मिली तब मरीज को बाहर भेजना पड़ेगा। कैदी की इस हरकत से जेल प्रशासन भी हैरान हैं। कैदी की इस हरकत के बाद अब सवाल भी उठ रहा है कि कहीं उसने आत्महत्या करने की कोशिश तो नहीं की थी।