Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
29-May-2020 10:11 AM
PATNA : विधायकों के साथ बैठक करने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर रोड आवाज से गोपालगंज के लिए निकले हैं. लेकिन आवास से निकलते ही प्रशासन में उनको रोक लिया है. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तेजस्वी यादव को रोकते हुए इस बात की सूचना दी है कि उनको यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है.
तेजस्वी यादव को जिला प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि फिलहाल कोरोना महामारी और लॉकडाउन देखते हुए उनकी यात्रा को अनुमति नहीं दी गई है. नेता प्रतिपक्ष होने के कारण उनके निकलने पर भारी भीड़ हो सकती है. लिहाजा उनको इसकी इजाजत नहीं दी जा रही है.
हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारियों को तेजस्वी यादव ने अपने आवास के बाहर ही यह साफ तौर पर कह डाला है कि अगर आपको कोई कानूनी कार्रवाई करनी है तो करें लेकिन मैं गोपालगंज जाऊंगा. इस दौरान राबड़ी आवास तेजस्वी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही.
तेजस्वी ने कह दिया कि हमारे पास से ट्रैवल पास है और विधायकों को जाने की अनुमति है लिहाजा जिला प्रशासन उनको रोक नहीं सकता. तेजस्वी यादव ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को यह भी कह दिया है कि आप मुझे हाउस अरेस्ट नहीं कर सकते. विधानसभा की कमेटियों की बैठकें हो रही हैं और ऐसे में उन्हें नहीं रोका जा सकता. जिला प्रशासन ने तेजस्वी यादव को यह कहते हुए यात्रा से रोका है कि गोपालगंज की यात्रा एक राजनीतिक के कार्यक्रम है लिहाजा उनको इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी.