ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

गोपालगंज का कुख्यात जेपी यादव गिरफ्तार, समाहरणालय परिसर में लगे जिन्दाबाद के नारे

21-Feb-2022 05:19 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात जेपी यादव को गोपालगंज पुलिस की स्पेशल टीम ने महमदपुर से गिरफ्तार किया है।हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव निवासी कुख्यात अपराधी जेपी यादव जेल में बंद कुख्यात विशाल सिंह गिरोह का सदस्य हैं।


 जेपी यादव पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद जब जेपी यादव को एसपी ऑफिस लाया गया तब समाहरणालय परिसर में पहले से मौजूद उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। जेपी यादव के समर्थन में खूब नारेबाजी की गयी।   


बता दें कि सोमवार की सुबह गोपालगंज पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुख्यात जेपी यादव राज्य से बाहर निकलने के फिराक में है। इसी दौरान गोपालगंज पुलिस ने उसे महमदपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप से गिरफ्तार कर लिया।


गोपालगंज एसपी आनद कुमार ने बताया कि गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक संगठित गिरोह के सरगना जेपी यादव को महमदपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है।  जेपी यादव पर हथुआ, फुलवरिया, गोपालपुर थाने में 10 आपराधिक मामले दर्ज है।