ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / news / गोपालगंज नरसंहार पर तेजस्वी का बड़ा खुलासा, JDU विधायक पप्पू पांडे को लेकर...

गोपालगंज नरसंहार पर तेजस्वी का बड़ा खुलासा, JDU विधायक पप्पू पांडे को लेकर वीडियो जारी किया

02-Jun-2020 11:05 AM

PATNA : गोपालगंज नरसंहार कांड को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला तेज कर दिया है. तेजस्वी यादव ने जेडीयू एमएलए पप्पू पांडे की संलिप्तता को लेकर एक वीडियो जारी किया है. तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि सरकार अभी भी अपने विधायक को बचाने में जुटी हुई है.

बीजेपी नेता का भी कराया मर्डर

तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में बीजेपी नेता कृष्णा शाही हत्याकांड को लेकर वीडियो रिलीज किया है तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता की हत्या जेडीयू विधायक और उनके भाई सतीश पांडे ने करवाई. उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने इस बात की पुष्टि की थी कि सतीश पांडे और पप्पू पांडे की मिलीभगत से कृष्णा शाही के ऊपर एके-47 से हमला कराया गया था. 

जेडीयू विधायक ने नीतीश के करीबी से भी मांगी रंगदारी

तेजस्वी यादव ने याद दिलाया है कि नीतीश कुमार के करीबी रहे अखिलेश कुमार जायसवाल से भी विधायक पप्पू पांडे ने रंगदारी मांगी थी. कारोबारी अखिलेश जायसवाल ने खुलकर आरोप लगाए थे बावजूद इसके आज तक पप्पू पांडे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि ठीक है गोपालगंज मामले पर अगर एसआईटी गठित की गई है तो इसके जांच का दायरा भी तय किया जाना चाहिए. 

सत्ता से मिल रहा संरक्षण

तेजस्वी ने कहा कि जब सत्ता ही अपराधियों को संरक्षण दे रही है तो क्या किया जा सकता है. पप्पू पांडेय का तीन महीने का कॉल डिटेल्स निकाला जाए. इस मामले पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं. जेडीयू विधायक को कौन बचा रहा है. बचाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए. क्या सरेंडर कराने के लिए सरकार शुभ मुहूर्त देख रही है. जब हम पीड़ित परिवार से मिलने जाते हैं तो रोका जाता है.


आरजेडी नेता के घर ट्रिपल मर्डर

गोपालगंज नरसंहार मामले में जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के भाई सतीश पांडे और भतीजे मुकेश पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर चुकी है. पप्पू पांडे सहित उनके भाई और भतीजे पर गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही अपराधियों ने राष्‍ट्रीय जनता दल नेता जेपी चौधरी और उनके परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने से उनके माता-पिता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हत्यारों ने 70 साल के महेश चौधरी और उनकी बूढी पत्नी संकेतिया देवी पर गोलियां बरसा कर दोनों को वहीं मार डाला. जबकि एक भाई शांतनु चौधरी की पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में मौत हो गई थी. गोलीबारी में घायल आरजेडी नेता जेपी चौधरी की हालत भी बेहद नाजुक है. वे भी पीएमसीएच में भर्ती हैं.  इस हत्याकांड का अंजाम देने का आरोप जेडीयू विधायक पर लगा है.