बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश
23-Oct-2019 02:00 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : गोपालगंज में शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत किये जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जमकर हंगामा किया और शिक्षण संस्थान में तोड़फोड़ की. घटना नगर थाना के राजवाही कॉलोनी की है. छात्रों और शिक्षकों के बीच हुई मारपीट में 18 से अधिक छात्र घायल हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
बताया जाता है कि राजवाही कॉलोनी में DDU (दिनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी) के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना चलता है. यहां कार्यरत आरोपित शिक्षक ओम प्रताप सिंह पर छात्रों ने क्लास की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए मैनेजर व डायरेक्टर से शिकायत की, लेकिन दोनों ने शिकायत सुनने के बजाय छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी.
आज इसी बात से नाराज होकर छात्रों ने हंगामा शुरू किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस घटना में छात्र प्रदीप कुमार, अक्षय तिवारी, पप्पू कुमार, रवि कुमार, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार समेत 18 से अधिक छात्र घायल हो गये. घटना के बाद आरोपित शिक्षक व डायरेक्टर फरार हो गये. वहीं सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने छात्रों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.