ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / गोपाल मंडल ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को कहा.. आई लव यू, बोले.....

गोपाल मंडल ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को कहा.. आई लव यू, बोले.. मैं उत्तर बिहार का नेता हूँ

28-Aug-2021 03:14 PM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : पिछले दिनों बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को वसूलीबाज बताते हुए उन पर पैसे लेकर जाने का आरोप लगाने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के सुर अब बदल गए हैं. विधायक गोपाल मंडल को डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से इश्क हो गया है. जी हां, अंग्रेजी में गोपाल मंडल तारकेश्वर प्रसाद से आई लव यू कह रहे हैं. तो हिंदी में यह बताना नहीं भूल रहे हैं कि मुझे तारकिशोर प्रसाद से प्यार है. दरअसल जेडीयू नेतृत्व गोपाल मंडल के बयान को लेकर जो नाराजगी जताई. उसके बाद उनके सुर बदले हुए हैं. गोपाल मंडल ने अवतार किशोर प्रसाद को लेकर अपने पहले वाले बयान से यू टर्न ले लिया है.


इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने यह भी कहा है कि वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए लाठी गोली चलाते हैं. उनकी जुबान सुधर जाती, अगर उनको कोई मंत्री पद मिल जाता. गोपाल मंडल ने कहा कि वह उत्तर बिहार के नेता हैं. भागलपुर में कौन सांसद जीतेगा और कौन नहीं, यह वही तय करते हैं. इसके अलावा भागलपुर और आसपास के इलाकों में विधायकों का भविष्य भी वही तय करते हैं. गोपाल मंडल ने कहा कि पार्टी में उनकी बात का पूरा सम्मान है लेकिन अगर उन्हें पद मिल जाता तो कोई धमकी नहीं देता.


इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि अगर वह मंत्री बन गए होते तो उन्हें कोई इस बात की धमकी नहीं देता कि बयानबाजी पर एक्शन लिया जाएगा. पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. गोपाल मंडल ने कहा कि पार्टी मैं उनका कोई गॉडफादर नहीं है, जिसका असर दिखता है.


गोपाल मंडल ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू भाई-भाई है. भाई के बीच हमेशा लाठी नहीं चलती रहती. मैं न तो बीजेपी के दबाव में हूँ. न ही जेडीयू के दबाव में हूँ. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साथ कोई बैर नहीं है. ये सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में 5 साल तक चलेगी. मैं तेजस्वी का सरकार नहीं बनने दूंगा. विषपान करने के लिए तैयार हूँ.