ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / गोलियों से भूनकर अधेड़ की हत्या, एक दर्जन अपराधियों ने घटना को दिया...

गोलियों से भूनकर अधेड़ की हत्या, एक दर्जन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

27-Jun-2021 07:51 PM

DESK: बांका के बेलहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक दर्जन अपराधियों ने 50 वर्षीय अधेड़ जहीन यादव को गोलियों से भून डाला। जिससे उनकी मौत हो गयी। भूमि विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी नगेल गांव से असौता की ओर भाग निकले। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि चार दिन पहले ही दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के परिजनों ने गांव के ही प्रवेश यादव सहित अन्य के खिलाफ भूमि विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों ने जबरन मृतक जहीन के भाई की जमीन को कब्जा कर मकान बना लिया था। आज शाम जब मवेशी को चराकर जहीन लौट रहे थे। तभी दर्जनों अपराधी अचानक आ पहुंचे और उन्हें घेर लिया। इस दौरान कहासुनी हुई तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी।


दो गोली सीने में लगने से जहीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि इस दौरान बदमाशों ने दो दर्जन फायरिंग की और हत्या के बाद मौके से फरार हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।