ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा नवादा : दिनदहाड़े युवक की गोलीमार कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

05-Mar-2023 10:06 AM

By SONU KUMAR

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बेखौफ अपराधि आए दिन लोगों से लूट-पाट, चोरी, हत्या जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले से आ रही है। जहां दिनदहाड़े वर्चस्व को लेकर गोलीबारी  की घटना सामने आई है। अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, और उसकी शव जंगल में फेंक दी थी। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। 


दरअसल, बिहार के नवादा में रूपौ थाना क्षेत्र के बेनीपुर में तब हड़कंप मच गया, जब जंगल से एक युवक का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा कि रूपौ थाना क्षेत्र में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हुई। जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  अपराधियों हत्या युवक की हत्या करने के बाद शव को बेनीपुर गांव के जंगल में फेंक दिया। मृत युवक की पहचान मनसागर पटोरी निवासी अरविंद साव के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। मृतक के हत्या के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। 


बता दें कि, इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया।  बताया जा रहा है कि घटनास्थल के समीप पुलिस ने अंग्रेजी और देसी शराब को भी बरामद किया है।पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के जांच कर रही है।