मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज
15-Mar-2020 07:21 PM
By SUMIT KUMAR
PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर पटना के नौबतपुर से है। जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल गया। अपराधियों ने दुकानदार को गोली मारी है। इस बीच खबर आ रही है कि घायल दुकानदार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है।
मामला पटना के नौबतपुर लख पर का है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने डेयरी दुकानदार को गोली मारी है। दो अपराधियों ने दुकान में घुसकर दुकानदार गुड्डू सिंह को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बेखौफ अपराधियों ने दुकानदार के सीने में गोली मारी है।
गंभीर रूप से घायल डेयरी दुकानदार गुड्डू सिंह को पटना रेफर किया और इस दौरान रास्ते में ही घायल दुकानदार ने दम तोड़ दिया। मौके पर पुलिस पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। वारदात के बाद इलाके में खौफ का माहौल है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर इस करतूत को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक इस बात पुष्टि नहीं हो सकी है।