ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / गोलियों की आवाज से थर्राया राजधानी पटना, आपसी वर्चस्व के लिए 8 राउंड...

गोलियों की आवाज से थर्राया राजधानी पटना, आपसी वर्चस्व के लिए 8 राउंड फायरिंग

05-Jan-2023 07:25 AM

PATNA : राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। इनके अंदर से पुलिस की डर खत्म होता दिख रहा है। यही वजह है कि अब ये अपराधी आसानी से जब जी चाहे तब सरेआम फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला बीते देर रात की है। जहां आपसी वर्चव को लेकर दो गुट में जमकर गोलीबारी हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, बीते देर रात राजधानी पटना के बाबा चौक के पास एक के बाद एक कुल 8 राउंड गोली चली है। यह गोलीबारी की मुख्य वजह आपसी वर्चव बताया जा रहा है। इसमें दो अपराधिक गुट द्वारा गोलीबारी की गई है।


बता दें कि, राजधानी पटना में जिस जगह यह फायरिंग हुई है वह पटना का वीआईपी इलाके में आता है। यह इलाका पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अंदर आता है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पाटलिपुत्र के साथ-साथ शास्त्री नगर थाना भी पहुंची थी। जबकि पुलिस ने जांच में पता चला कि एक गुट बाबा चौक तो दूसरा गुट रवि चौक इलाके के रहने वाला युवकों का था।


वहीं,इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई उसके बाद एक के बाद एक कुल 8 राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग डर सहम गए। उन्हें बड़ी अनहोनी की डर सताने लगे। इसके बाद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलने के बाद ही पाटलिपुत्र और शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दो से तीन रॉड फायरिंग होने का दावा कर रही हैं। पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वालों की पहचान हो गई है सोनू और उसके लोगों ने ही बैक टू बैक फायरिंग की है।


गौरतलब हो कि सोनू हाल में ही जेल से छूट कर आया है उसे शास्त्री नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर अपराधिक मामलों में जेल भेजा था। सोनू पर पहले भी मारपीट और फायरिंग के मामले दर्ज हैं। अब इस घटना के बाद  पुलिस की टीम छापेमारी करने में जुटी हुई है पुलिस बीते रात से ही छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी की कोई सूचना निकल कर सामने नहीं आई है।