ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
05-May-2021 03:41 PM
ROHTAS : बिहार के रोहतास जिले में पूर्व मुखिया की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान पूर्व मुखिया मंटू देवी के पति प्रदीप सिंह के रूप में की गई है. फिलहाल मृतक को गोली कैसे लगी थी इस बात का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है. जानकारी के अनुसार, वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत के बाद पूर्व के घर मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम अचानक खबर आई कि प्रदीप सिंह को गोली लग गई है. इसके बादतुरंत उन्हें नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमुहार ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया. वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही घटना के बारे में कुछ स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों से भी पूछताछ करने की बात कही जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के लोगों के आने के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा.