ब्रेकिंग न्यूज़

BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा

गोल्डन टेंपल में राहुल ने दूसरे दिन भी की सेवा: लंगर परोसा, जूठे बर्तन धोए, सब्जी काटी और जूते भी उठाए

03-Oct-2023 09:15 PM

By First Bihar

DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दूसरे दिन भी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। जहां श्रीहरमंदिर साहिब के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने श्रीहरमंदिर साहिब स्वर्ण मंदिर में लंगर परोसा, जूठे बर्तन धोए, सब्जियां काटी, लहसुन छीला और जूते भी उठाये। सुखासन के दौरान राहुल गांधी ने नीला साफा बांधकर पालकी साहिब को कंधा देने की सेवा भी निभाई। 


इससे पहले सोमवार की देर रात करीब 12 बजे तक राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेवा की। मंगलवार को वो दूसरी  बार सेवा करने के लिए गुरुद्वारा पहुंचे थे। इस दौरान राहुल ने पालकी साहिब के दर्शन भी किए। सोमवार को गुरु घर के द्वार बंद होने के बाद राहुल गांधी साफ-सफाई की सेवा में जुट गए थे। उन्होंने कपड़ा पकड़ा और रेलिंग की सफाई का काम शुरू कर दी। गोल्डन टेंपल में सेवा कर रहे युवकों के साथ वे हाथ बंटाते दिखे। वहीं, राहुल के इस दौरे पर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने सवाल उठाए। महासचिव गुरुचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि राहुल गांधी यहां प्रश्चाताप करने आए या राजनीति इसका जवाब जरूर दें। 


news image

news image

news image

news image

news image

ote>