ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / गोहिल के मिशन ""एकला चलो"" को घर में ही लगा झटका, कांग्रेस विधायक...

गोहिल के मिशन ""एकला चलो"" को घर में ही लगा झटका, कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी बोले - पार्टी अकेले चुनाव लड़ने की हालत में नहीं

09-Sep-2019 06:59 PM

By 13

PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भले ही ""एकला चलो"" का मिशन तय किया हो लेकिन उनके कदम को पार्टी के अंदर से ही झटका मिला है। कांग्रेस के विधायक मुन्ना तिवारी ने शक्ति सिंह गोहिल के इस बयान का विरोध किया है की पार्टी गठबंधन के बगैर बिहार में अकेले चुनाव लड़ सकती है। बक्सर से कांग्रेस के विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा है कि पार्टी अभी बिहार में अकेले चलने की हालत में नहीं है। कांग्रेस अगर बिहार में अकेले अपने बूते चुनाव लड़ने का फैसला करती है तो हम कहीं के नहीं रहेंगे, लिहाजा गठबंधन कांग्रेस की मजबूरी है। मुन्ना तिवारी ने कहा है कि बिना गठबंधन के कांग्रेस को बिहार में एक सीट मिलनी भी मुश्किल हो जाएगी। आपको बता दें कि शक्ति सिंह गोहिल ने रविवार को पटना पहुंचने के बाद यह कहा था कि अगर महागठबंधन में सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ तो बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले भी उतर सकती है। गोहिल के इस बयान से कांग्रेस के विधायकों में हड़कंप की स्थिति है, उन्हें ऐसा लग रहा है कि महागठबंधन के साथ अगर वह चुनाव में नहीं गए तो अपनी सीट बचा पाना उनके लिए मुश्किल होगा। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट