ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / गोडसे पर साध्वी की सफाई, कहा- बस, मैंने उधम सिंह का अपमान नहीं...

गोडसे पर साध्वी की सफाई, कहा- बस, मैंने उधम सिंह का अपमान नहीं सहा

28-Nov-2019 02:07 PM

DELHI : लोकसभा में बुधवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताने वाली टिप्पणी पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर की सफाई आई है। प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह झूठ है, मैंने केवल उधम सिंह का अपमान नहीं सहा। उन्होंने लिखा है, 'कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है लेकिन सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता। पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने उधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।'

वहीं प्रज्ञा ठाकुर की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने भी कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने उनका नाम रक्षा मामलों की समिति से हटा दिया है।नाथूराम गोडसे पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की बीजेपी ने निंदा की है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भाजपा, लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करती है, पार्टी ऐसे बयानों का कभी समर्थन नहीं करती। नड्डा ने कहा, प्रज्ञा ठाकुर संसद सत्र के दौरान बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की सिफारिश की।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि साध्‍वी ने जो कहा  वह दरअसल बीजेपी और आरएसएस के दिल की बात है। मैं इसमें क्‍या कह सकता हूं? यह किसी से छिपा नहीं है। मैं उन पर एक्‍शन की मांग कर अपने समय को खराब नहीं करना चाहता। इसके साथ ही राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, कि आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्‍त कहा, यह भारत के संसदीय इतिहास का काला दिन है।

इस बीच साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल दिया है। इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी नहीं आने का फरमान सुनाया गया है। वहीं साध्वी प्रज्ञा के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार को साध्वी प्रज्ञा के बयान पर घेरा तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को निंदनीय बताया ।