ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / BJP सांसद और उनकी पत्नी पर FIR, 20 करोड़ की संपत्ति 3 करोड़...

BJP सांसद और उनकी पत्नी पर FIR, 20 करोड़ की संपत्ति 3 करोड़ में रजिस्ट्री कराने का आरोप

14-Jul-2020 07:56 AM

RANCHI: अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी पर केस दर्ज हो गया है. दोनों पर जालसाजी का आरोप लगा है. आरोप है कि 20 करोड़ की संपत्ति उन्होंने ने सिर्फ 3 करोड़ में रजिस्ट्री करा ली है. 

अधिकारियों पर दवाब देने का आरोप

इसको लेकर दोनों ने सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ कर जालसाजी की. इसके कारण  झारखंड सरकार और केंद्र सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है. इसको लेकर देवघर के बंपास रहने वाले विष्णुकांत झा ने केस दर्ज कराया है. आरोप लगा है कि देवघर के तिवारी चौक पर 20 करोड़ की जमीन को 3 करोड़ में खरीदा है. इसको लेकर अधिकारियों पर दवाब बनाया गया. इतनी बड़ी राशि की नकद लेन-देन करना मनी लाउंड्रिंग के तहत अपराध है. 

हेमंत सोरेन से जांच कराने की मांग

केस दर्ज कराने वाले शख्स ने इसकी जांच कराने को लेकर सीएम हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है. शिकायत पत्र में शख्स ने आरोप लगाया है कि सांसद विदेशी कंपनी बनाकर काला धन इधर से उधऱ करते हैं. सीएम  से मांग की है कि इसकी जांच कराया जाए.