ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

गोभी के लिए मर्डर! बुजुर्ग पर चोरी का आरोप लगा पिट - पीटकर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

29-Nov-2023 08:20 AM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा इन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गोभी की चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि रघुनाथ सुबह गोभी लेकर लौट रहे थे। उनके साथ खेत से गोभी चोरी का आरोप लगाकर मारपीट गई। यह घटना दुलमा पंचायत के वार्ड-9 की है।


मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब गोभी चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना दुलमा पंचायत के वार्ड-9 की है। जहां फूलगोभी की चोरी के आरोप में बुजुर्ग की जान ले ली। मृतक की पहचान दुलमा बारापाकड़ ग्राम का निवासी रघुनाथ प्रसाद (55) के तौर पर हुई है। 


वहीं, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि रघुनाथ प्रसाद फुलगोभी लेकर आ रहा था। इस पर खेत से चोरी कर फुलगोभी लाने का आरोप लगा कर पिटाई की गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना मंगलवार की सुबह की है। मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार का प्रयोग किए जाने का निशान है। पुलिस को अभी तक आवेदन नहीं मिला है।


उधर, मृतक के परिजन मारपीट कर हत्या किए जाने की बात बता रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस ने कहा कि हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।