ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

गांव वालों ने की बेटी की शिकायत, शराबी पिता ने मौत के घाट उतारा

13-Apr-2024 12:10 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में एक कलयुगी बाप ने नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतार दिया। शराब के नशे में धुत पिता ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


मिली जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि मुबारकचक नटवा टोली निवासी मोहम्मद बहाल ने शराब के नशे में बीती रात अपनी 13 वर्षीया बेटी की बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लड़की घर में मृत पड़ी हुई है। उसके सिर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था। मृतक की मां खुशबू परवीन ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराबी है और पेशे से सपेरा है। गांव के कुछ लोगों ने बेटी के बारे में शिकायत पति से किया था। 


गांव वालों की बातों को सुनकर वह काफी आक्रोशित था। शुक्रवार की शाम वह शराब के नशे में घर आया और बेटी को मारने -पीटने लगा। इसी दौरान किसी वजनदार चीज से उसने बेटी के सिर के पिछले हिस्से में हमला कर दिया। जिससे उसकी बेटी की मौत हो गयी। प्रशिक्षु आइपीएस सह मुफ्फसिल थानाध्यक्ष शलैंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मो. बहाल ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।


 पुलिस जब वहां पहुंची तो नाबालिग लड़की मृत अवस्था में मिली। जबकि पुलिस को देखकर एक व्यक्ति वहां से भाग निकला । जो मो. बहाल का चचेरा भाई मेनवा उर्फ मानो था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।