ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर

गोवा TMC के नए प्रभारी बनाए गये पूर्व सांसद कीर्ति आजाद, अभिषेक बनर्जी ने किया ऐलान

गोवा TMC के नए प्रभारी बनाए गये पूर्व सांसद कीर्ति आजाद, अभिषेक बनर्जी ने किया ऐलान

04-May-2022 01:58 PM

 DESK: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पूर्व सांसद व पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद गोवा तृणमूल कांग्रेस के नये प्रभारी बनाये गये हैं। टीएमसी के महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस बात का ऐलान किया है। बीते सोमवार गोवा टीएमसी प्रमुख किरण कंडोलकर की पत्नी कविता ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। टीएमसी ने गोवा राज्य समिति के पुनर्गठन का ऐलान कर रखा था। आज पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 


उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह लिखा कि पार्टी के माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी के मार्गदर्शन से पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद को तत्काल प्रभाव गोवा तृणमूल कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। हम उन्हें शुभकामना देते हैं। वही कविता कंडोलकर के इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद गोवा टीएमसी ने ट्वीट किया कि पार्टी तत्काल प्रभाव से पूरी एआईटीसी गोवा राज्य समिति का पुनर्गठन कर रही है। 


हमने तत्काल प्रभाव से संपूर्ण एआईटीसी गोवा राज्य समिति का पुनर्गठन करने का फैसला लिया है।  जल्द ही नवगठित समिति की घोषणा की जाएगी। जिसके बाद पूर्व सांसद व पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद को गोवा तृणमूल कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया। टीएमसी के महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस बात की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा के बेटे कीर्ति झा आजाद ने राजनीति की शुरुआत बीजेपी से की थी। बीजेपी के बाद वे कांग्रेस में चले गये थे और कुछ दिन पहले ही उन्होंने टीएमसी का दामन थामा था।